फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   All positions, including president uncontested elections

अध्यक्ष सहित सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव तय

Tue, 22 Nov 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Tue, 22 Nov 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में पर्चा दाखिले के अंतिम दिन राबर्ट्सगंज कचहरी के डीबीए भवन में मंगलवार को अध्यक्ष, महामंत्री समेत विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। सभी पदों पर एक-एक पर्चा दाखिल होने से सभी निर्विरोध चुना जाना तय है। हालांकि मुख्य चुनाव अधिकारी 25 नवंबर को आधिकारिक रूप से पदाधिकारियों की घोषणा करेंगे।

मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट जगजीवन सिंह ने बताया कि पर्चा दाखिला के पहले दिन सिर्फ अध्यक्ष पद पर दयाराम यादव ने पर्चा लिया था। दाखिला के अंतिम दिन मंगलवार को महामंत्री पद पर अतुल पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रेम प्रकाश विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष 10 साल से ऊपर के लिए संजय सिंह कुशवाहा और मुहम्मद सलीम कुरैशी, उपाध्यक्ष 10 साल से नीचे के लिए परमानंद और महेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार यादव, संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए वीरेंद्र कुमार राव, संयुक्त सचिव प्रकाशन के लिए प्रदीप नारायण सिंह और संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिए महेंद्र प्रसाद ने पर्चा दाखिल किया है। इसी प्रकार से कार्यकारिणी सदस्य 15 साल से ऊपर के लिए राजेश कुमार सिंह, रामजनम सिंह, हीरालाल पटेल, श्रीनाथ सिंह, विश्राम सिंह और सत्य प्रकाश कुशवाहा। वहीं कार्यकारिणी सदस्य 15 साल से नीचे के लिए कपिल कुमार सिंह, कुमारी गिरजा सिंह, प्रदीप गोड़, विमल कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह और अमरनाथ चौरसिया ने पर्चा दाखिल किया है। उन्होंने कहा कि अकेला पर्चा दाखिल किए जाने की वजह से अब मतदान नहीं होगा, बल्कि 25 नवंबर को पदाधिकारियों की आधिकारिक रूप से घोषणा की जाएगी। कहा कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुधाकर मिश्र और महामंत्री प्रतिमा मिश्रा के साथ ही डीबीए सदस्यों की सहमति से यह सबकुछ संभव हो पाया है। पदाधिकारियों के शपथग्रहण की तिथि बाद में निश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed