{"_id":"63090ae2f62fc84d6134f8f3","slug":"all-departments-should-prepare-drought-relief-action-plan-in-time-sonbhadra-news-vns6710659139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी विभाग समय से तैयार करें सूखा राहत की कार्ययोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी विभाग समय से तैयार करें सूखा राहत की कार्ययोजना
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा करते डीएम चंद्र विजय सिंह।
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून सीजन में सामान्य से कम बारिश के बाद प्रशासन सूखा राहत की तैयारियों में जुट गया है। कलेक्ट्रेट में बैठक कर डीएम ने इसकी रूपरेखा तैयार की। सभी अफसरों को अपने विभाग से जुड़ी कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया।
डीएम चंद्र विजय सिंह ने कहा कि सिंचाई विभाग, ग्राम विकास विभाग, लद्यु सिंचाई विभाग वर्षा काल में जल संचयन अमृत सरोवर का निर्माण कार्य आदि समय से पूरा कर लें। पेयजल समस्या के निस्तारण के लिए डीपीआरओ हैंडपंपों के रिबोर की कार्ययोजना तैयार कर लें। एक्सईएन विद्युत को निर्देश दिया कि ट्रांसफार्मर मरम्मत का कार्य निर्धारित समय में पूरा कराएं। जिन ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की जानी है उसकी भी कार्ययोजना बनाकर दें।
डीएम ने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र में गोवंश आश्रय स्थल में रहने वाले पशुओं को हरा चारा उपलब्ध कराने के लिए स्थान चिह्नित कराकर ईओ नगर निकाय और ग्राम प्रधान के माध्यम से हरे चारे की बोवाई कराने को कहा। बैठक में एडीएम सहदेव कुमार मिश्र, एसडीएम श्याम प्रताप सिंह, रमेश कुमार, राजेश कुमार सिंह, डीपीआरओ विशाल सिंह, एडीआईओ विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।