फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Akhilesh Yadav sought report of accident victims in lockdown

अखिलेश यादव ने लॉकडाउन में दुर्घटना के शिकार हुए श्रमिकों की मांगी रिपोर्ट

Wed, 03 Jun 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav sought report of accident victims in lockdown
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बुधवार को दोपहर पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अविनाश कुशवाहा से वीडियो काल से बात की। उन्होंने कोरोना पीड़ितों और कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना। कोरोना काल में जनता की सेवा कर रहे कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने लॉकडाउन में जनपद में हुई घटनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। निर्देश दिया कि यदि कोई गरीब, प्रवासी मजदूर किसी तरह की दुर्घटना का शिकार हुआ हुआ हो या उसकी मृत्यु हुई हो तो रिपोर्ट बनाकर तत्काल प्रदेश कार्यालय को भेजी जाए, जिससे समाजवादी पार्टी उनके परिजनों की आर्थिक मदद कर सके।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष लॉकडाउन के दौरान प्रदेश में प्रवासी मजदूरों के साथ हो रही दुर्घटनाओं का संज्ञान लेते हुए परिजनों को आर्थिक मदद पहुंचा रहे हैं। उनके आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ता भी जनसेवा में लगे हुए हैं। वीडियो कॉलिंग में पूर्व सीएम के साथ पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी, एमएलसी एसआरएस यादव ने भी वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed