फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Air Taxi: Will reach Jabalpur from Singrauli in two and a half hours, Bhopal in four hours.

एयर टैक्सी : सिंगरौली से ढाई घंटे में जबलपुर, चार घंटे में पहुंचेंगे भोपाल

Wed, 12 Jun 2024 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Air Taxi: Will reach Jabalpur from Singrauli in two and a half hours, Bhopal in four hours.
सोनभद्र की सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली से बृहस्पतिवार को हवाई सेवा का शुभारंभ हो जाएगा। इसे लेकर यूपी-एमपी के सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह है। ऊर्जाधानी से भोपाल व जबलपुर की यात्रा अब महज चंद घंटों में की जा सकेगी।
विज्ञापन

सिंगरौलिया हवाई पट्टी से 13 जून को पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा योजना के तहत एयर टैक्सी की शुरुआत होगी। यात्रियों की जरूरत को देखते हुए आगे सेवा को विस्तार दिया जाएगा। एयर टैक्सी के जरिए यात्री अब जबलपुर 2.20 घंटे और भोपाल चार घंटे में पहुंच सकेंगे। रीवा की दूरी अब केवल आधे घंटे की रहेगी।
विज्ञापन

अभी यात्री ट्रेन के जरिए जबलपुर अब तक सात से आठ घंटे और भोपाल 12 से 13 घंटे में पहुंचते हैं। अब यह दूरी कुछ घंटों की रहेगी। पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा के तहत एयर टैक्सी यहां से रीवा, रीवा से जबलपुर और फिर जबलपुर से भोपाल के लिए रवाना होगी। अभी ये सेवा पर्यटन विभाग के माध्यम से शुरू की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक यात्रियों की रुझान को देखते हुए आगे सेवा में विस्तार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बना है एयर टैक्सी का शेड्यूल
- सुबह 7.45 बजे भोपाल से जबलपुर के लिए रवाना होगी और सुबह 9.15 बजे पहुंचेगी।
- सुबह 9.45 बजे जबलपुर से रीवा के लिए रवाना होगी और सुबह 11.15 बजे पहुंचेगी।
- सुबह 11.30 बजे रीवा से सिंगरौली के लिए रवाना होगी और दोपहर 12 बजे पहुंचेगी।
- दोपहर 12.15 बजे सिंगरौली से रीवा के लिए रवाना होगी और दोपहर 12.45 पहुंचेगी।
- दोपहर 1.15 बजे रीवा से जबलपुर के लिए रवाना होगी और दोपहर 2.35 बजे पहुंचेगी।
- दोपहर 2.45 बजे जबलपुर से भोपाल के लिए रवाना होगी और शाम 4.15 बजे पहुंचेगी।

एयर टैक्सी का संभावित किराया
सिंगरौली से रीवा- 30 मिनट का सफर, किराया 2250 रुपये
सिंगरौली से जबलपुर 2.20 घंटे का सफर, किराया 8250 रुपये
सिंगरौली से भोपाल चार घंटे का सफर, किराया 15000 रुपए संभावित।

शुरू हो गई ऑनलाइन बुकिंग
एयर टैक्सी से पहले सफर की बुकिंग शुरू हो गई। मंगलवार दोपहर तक रीवा के लिए जहां छह सीट उपलब्ध थी वहीं शाम तक तीन सीट बुक हो गई। बता दें कि एयर टैक्सी रीवा डायरेक्ट पहुंचाएगी, जबकि जबलपुर एक स्टॉपेज में और भोपाल दो स्टॉपेज में पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed