फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Air taxi takes first flight with six passengers

Sonebhadra News: छह यात्रियों के साथ एयर टैक्सी ने भरी पहली उड़ान

Thu, 13 Jun 2024 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Air taxi takes first flight with six passengers
सोनभद्र सीमा से लगे मध्यप्रदेश के सिंगरौली स्थित सिंगरौलिया हवाई पट्टी से 13 जून 2024 को पहली हवाई यात्रा सुनहरे पन्नों मे दर्ज हो गई। एयर टैक्सी के जरिए भोपाल, जबलपुर व रीवा के लिए छह यात्रियों ने उड़ान भरी।
विज्ञापन

हवाई पट्टी पर मौजूद मंत्री व जनप्रतिनिधियों ने यात्रियों को प्रथम यात्रा की शुभकामनाएं दी। निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे विलंब से हुई लैंडिंग व टेक ऑफ के बावजूद मौजूद लोग बेहद उत्साहित दिखे। हवाई यात्रा के शुभारंभ के मौके पर घोषणा की गई कि यात्रियों संख्या को देखते हुए सेवा में विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

एक सप्ताह में 18 सीटर वायुयान की सेवा शुरू होगी। इसके बाद यहां से एटीआर 72 उड़ान भरेगा। पहले चरण में यहां से रीवा, जबलपुर व भोपाल के लिए यात्रा की सेवा दी जाएगी। इन शहरों से वापसी की सेवा भी शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभारंभ के मौके पर उपस्थित राज्य मंत्री राधा सिंह, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के अलावा सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम, सिहावल विश्वामित्र पाठक, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, महापौर रानी अग्रवाल, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांंडेय, पूर्व विधायक रामलल्लू वैश्य, डीएम चंद्रशेखर शुक्ल व एसपी निवेदिता गुप्ता आदि मौजूद रहे।

एयर टैक्सी के पहले यात्रियों के चेहरे खिले

एयर टैक्सी की पहली उड़ान से भोपाल, जबलपुर व रीवा के लिए छह यात्री रवाना हुए। भोपाल के लिए गगन देव सिंह व स्मिता शर्मा, जबलपुर के लिए नागेंद्र प्रताप सिंह और रीवा के लिए नीरज सिंह, संदीप चौबे व अजीत जैन रवाना हुए। भोपाल से उड़ान भर कर जबलपुर व रीवा होते हुए एयर टैक्सी से सिंगरौली सात यात्री पहुंचे। भोपाल से सौरभ रावेंद्र देव पांडेय, रीवा से अनिल तिवारी, संदीप कुमार पांंडेय, शितेष चंद्र दुबे, सूर्य प्रकाश पांंडेय, संजीव कुमार सोनी व प्रवीण पांंडेय सिंगरौलिया हवाई पट्टी पर उतरे। यहां क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सभी का स्वागत किया।


पहले दिन ढाई घंटे का विलंब

पहले दिन की हवाई यात्रा पूरे ढाई घंटे से अधिक के विलंब से शुरू हुई। तय शेड्यूल के मुताबिक एयर टैैक्सी को दोपहर 12 बजे यहां उतरना था, लेकिन भोपाल से ही देरी से रवाना हुई टैैक्सी यहां ढाई घंटे विलंब से दोपहर 2.35 बजे लैंड किया। करीब 20 मिनट बाद 2.55 पर यहां से रवाना हुई। उम्मीद जताई गई कि आगे से टैक्सी नियत समय पर पहुंचेगी और रवाना होने का वक्त भी तय रहेगा।



पानी के लिए तरसे लोग, गार्ड अचेत

सिंगरौलिया हवाई पट्टी पर एयर टैक्सी के आने में हुई देरी के चलते कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे लोग गर्मी व प्यास से तड़प उठे। छाया के रूप में केवल टेंट की व्यवस्था की गई थी। विलंब के चलते पेयजल का भंडार समाप्त हो गया। इसके चलते स्थिति ऐसी निर्मित हुई लोग एयर टैक्सी के पहुंचने से पहले जाने लगे। कड़ी धूप में ड्यूटी कर रहा एक सुरक्षा गार्ड अचेत हो गया। सुरक्षा कर्मी को एंबुलेंस से इलाज के लिए भिजवा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed