फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ahilyabai Holkar remembered on birth anniversary

जयंती पर याद की गईं अहिल्याबाई होल्कर

Mon, 31 May 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Ahilyabai Holkar remembered on birth anniversary
अपना दल एस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला पार्टी कार्यालय ब्रह्मनगर राबर्ट्सगंज में राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई। उनके विचारों को आत्मसात करने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि दुद्धी विधायक हरिराम चेरो ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 में महाराष्ट्र के चांदी गांव में हुआ था, जो अब अहमदाबाद में है। अहिल्याबाई ने आठ वर्ष की उम्र में ही धार्मिक कार्यों में रुचि लेने लगी थी। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह पटेल ने कहा कि अहिल्याबाई एक आदर्श शासिका थी। महारानी ने लोगों को रहने के लिए कई धर्मशाला स्थापित किया। वे मालवा साम्राज्य मराठा होल्कर की महारानी थी। इस मौके पर मुकेश पटेल तरंग, नवनीत सिंह, केडी सिंह, कल्लू पटेल, पवन पटेल, दिनेश बियार, विनोद कुमार सिंह, मान सिंह गोंड, धर्मेन्द्र मौर्य, विजेंद्र सिंह, इंदल पाल, अनिल सिंह मौर्य आदि रहे। उधर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार का भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध शासिका राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने 30 साल के शासन काल में महिलाओं को जो सम्मान दिया उसे कोई पूरा कर रहा है तो वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कर रहे हैं। जब-जब प्रदेश में सपा की सरकार बनती है तो पार्टी हमेशा महिलाओं को सम्मान देती है। समाजवादी पेंशन देकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का काम किया। इस दौरान अनिल यादव प्रधान, सदर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पटेल, अजीत मौर्य, सुरेश कुशवाहा, सनी सिंह,कन्हैया विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed