फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Agra beat Ballia by three runs, Mrityunjay became the man of the match

Sonebhadra News: आगरा ने बलिया को तीन रन से हराया, मृत्युंजय बने मैन ऑफ द मैच

Mon, 23 Feb 2026 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Agra beat Ballia by three runs, Mrityunjay became the man of the match
ओबरा। स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित 23वीं सोनांचल कप राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को आगरा और बलिया के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इसमें आगरा की टीम तीन रनों से विजेता रही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीआईएसएफ ओबरा यूनिट के कमांडेंट सतीश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। निर्धारित 25 ओवर के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आगरा की टीम 24.4 ओवर में 131 रन पर सिमट गई। आगरा की ओर से शुभम गुप्ता ने 36 गेंद में 30 रन और हिमांशु सिंह ने 25 गेंद में 27 रन बनाए। बलिया के गेंदबाज बृजेश बिंद ने 5 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि नवनीत वर्मा ने 3 विकेट लिए। 132 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलिया की टीम 128 रन पर ऑल आउट हो गई। बलिया के आदित्य सिंह ने 55 गेंद में 42 रन और प्रशांत तिवारी ने 24 रन बनाए। आगरा के देवरत झा ने 3 विकेट और मृत्युंजय ने 2 विकेट हासिल किए। रोमांचक मुकाबले में आगरा ने तीन रन से जीत दर्ज की। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए आगरा के मृत्युंजय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में रोशन सिंह और सूर्यप्रकाश चौरसिया ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed