{"_id":"607341348ebc3e8d2f3e71cc","slug":"agency-raised-hands-on-door-to-door-garbage-collection-sonbhadra-news-vns584580999","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर एजेंसी ने खड़े किए हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर एजेंसी ने खड़े किए हाथ
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले की इकलौती नगर पालिका परिषद सोनभद्र में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करा रही एक एजेंसी ने कूड़ा उठान कराने को लेकर हाथ खड़े कर दिए हैं। कूड़ा उठान करने के एवज में लगाये गये चार्ज नगरवासियों की तरफ से न दिए जाने की वजह से एजेंसी ने कूड़ा उठाने से मना कर दिया। इससे अब नगर पालिका प्रशासन खुद डोर टू डोर कूड़ा उठान करा रहा है।
नगर पालिका प्रशासन की तरफ से नगर को साफ स्वच्छ रखने के उद्देश्य से सभी 25 वार्डो में डोर टू डोर कूड़ा उठान शुरू किया गया। कूड़ा उठान की जिम्मेदारी एक प्राइवेट एजेंसी को दी गई। एजेंसी की तरफ से सभी वार्डो में अपने कर्मचारियों के माध्यम से कूड़ा उठान कराया जा रहा था। एजेंसी ने कूड़ा उठान के एवज में हर घर से 30 रुपये प्रति माह कूड़ा कलेक्शन चार्ज लगाया था। कुछ नगरवासियों की तरफ से चार्ज तो दिया गया, लेकिन अधिकांश नगरवासियों ने उक्त चार्ज देने से मना कर दिया। ऐसे में एजेंसी की तरफ से डोर टू डोर कूड़ा उठान करने में असमर्थता जताते हुए काम बंद कर दिया। अब नगर पालिका प्रशासन अपने सफाई कर्मियों के माध्यम से ई-रिक्शा व ठेला से डोर टू डोर कूड़ा उठान करा रहा है। अब कूड़ा उठान करने के एवज में चार्ज नहीं लगा गया है।
वर्जन:
चार्ज न मिलने से एजेंसी ने डोर टू डोर कूड़ा उठान करने से मना कर दिया है। इससे अब अपने सफाई कर्मियों के माध्यम से कूड़ा उठान कराया जा रहा है। कोई शुल्क देय नहीं है।
विज्ञापन
-वीरेंद्र कुमार जायसवाल, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद-सोनभद्र।