{"_id":"5829fb7e4f1c1b61368fe48c","slug":"after-the-two-sides-firing-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट के बाद फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में मारपीट के बाद फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Mon, 14 Nov 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र के अरौली गांव में सोमवार को विवादित भूमि में लगी धान की फसल काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष केे लोगों ने अवैध असलहे से एक फायरिंग की तो हड़कंप मच गया। दिलेरी दिखाते हुए कुछ लोगों ने फायरिंग करने वाले युवक से असलहा और कारतूस छिन लिया। हालांकि युवक भागने में सफल रहा। अवैध असलहा और कारतूस कब्जे में लेने के बाद पुलिस प्रकरण की जांच करने में जुट गई हैै।
पुलिस के मुताबिक सुबह करीब साढ़े दस बजे अरौली गांव में विवादित भूमि में रोपे गए धान की फसल काटने को लेकर दो पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते मामला गरम हो गया और दोनों पक्ष के लोगों में हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान एक युवक अवैध रिवाल्वर निकाल कर एक राउंड हवाई फायरिंग कर दी। इससे खेतों में काम कर रहे श्रमिकों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए फायरिंग करने वाले युवक से असलहा और कारतूस छिन लिया। हालांकि युवक भाग निकला। यहां से दोनों पक्ष के लोगों ने शहर कोतवाली जाकर पुलिस को आपबीती सुनाई।
वहीं एक व्यक्ति ने अवैध असलहा पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार ने मारपीट में रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के नरोखर गांव निवासी प्रथम पक्ष से अनिल सिंह (38), बिमलेश सिंह (55) एवं द्वितीय पक्ष की उरमौरा निवासी प्रमीला (50) और संतोष सिंह (48) जख्मी हुए है। कहा कि अवैध असलहा और कारतूस किसका है इसका पता लगाया जा रहा हैै। दोषियों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।