फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   After the second, the third unit of Anpara also shut down

दूसरी के बाद अनपरा की तीसरी इकाई भी शट डाउन

Tue, 23 Nov 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
After the second, the third unit of Anpara also shut down
अभी दूसरी इकाई लाइटअप भी नहीं हो पाई थी कि अपरिहार्य कारणों से अनपरा परियोजना की तीसरी इकाई को भी शट डाउन लेना पड़ा। एक बार फिर से दो इकाइयों के बंद हो जाने के कारण परियोजना के उत्पादन में भारी गिरावट आई है।
विज्ञापन

प्रबंधन के अनुसार ब्वायलर लाइसेंस रिन्यूअल होने के कारण 210 मेगावाट की तीसरी इकाई को शट डाउन लिया गया है। लखनऊ से आई टीम ब्वायलर का इंस्पेक्शन करेगी। उसके बाद बुधवार को इकाई को लाइटअप कर लिये जाने की संभावना है। इससे पूर्व बीएचईएल के विशेषज्ञ अभियंता अब भी तकनीकी कारणों से बंद 210 मेगावाट की दूसरी इकाई के अनुरक्षण में जुटे हैं। उनकी रिपोर्ट के बाद ही दूसरी इकाई को लाइटअप किया जा सकता है। हालांकि थर्मल बैकिंग बंद होने के कारण मंगलवार को अनपरा की उत्पादनरत पांच व लैंको की दोनों इकाइयों से पूर्ण क्षमता से विद्युत उत्पादन किया गया। इस दौरान अनपरा ए से 166, बी से 919, डी से 956 व लैंको परियोजना से 1132 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया गया। 500 मेगावाट से अधिक की वृद्धि के साथ मंगलवार सुबह बिजली की अधिकतम मांग 15812 मेगावाट दर्ज की गई। शाम तक मांग 12 हजार मेगावाट पार कर गई। पीक ऑवर में मांग में इजाफा होता देख सिस्टम कंट्रोल के निर्देश पर रिहंद हाइड्रो की तीन टरबाइनों से 150 मेेगावाट उत्पादन किया गया। अन्य टरबाइनों के भी चलाये जाने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed