फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   After snakebite, the middle-aged man died after spending hours in the bush.

Sonebhadra News: सर्पदंश के बाद झाड़फूंक में घंटों बीते, अधेड़ ने तोड़ा दम

Sun, 27 Aug 2023 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
After snakebite, the middle-aged man died after spending hours in the bush.
सदर कोतवाली क्षेत्र के मरड़ा गांव निवासी एक अधेड़ की सर्पदंश से मौत हो गई। घंटों तक परिजन झाड़ फूंक में फंसे रहे।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मरड़ा गांव निवासी अवधेश मिश्रा (50) शुक्रवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। रात करीब दाे बजे उन्हें सांप ने डस लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर एक ओझा के पास झाड़ फूंक के लिए ले गए। अधेड़ की स्थिति अधिक खराब होने के बाद भी परिजन शनिवार को दिन भर झाड़ फूंक ही कराते रहे। कोई लाभ न होने पर देर शाम जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पहुंची लोढ़ी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने रात में ही पोस्टमार्टम के बाद शव काे परिजनोंं को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed