फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   After getting engaged, refused to marry, case registered

Sonebhadra News: सगाई करने के बाद शादी से इन्कार किया, केस दर्ज

Fri, 26 Jul 2024 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
After getting engaged, refused to marry, case registered
सोनभद्र। पहले मकान मालिक की बेटी से प्यार किया। उससे सगाई भी की। फिर तीन साल तक संबंध रखने के बाद शादी से इन्कार कर दिया। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। मामला चोपन थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
विज्ञापन


चोपन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि वर्ष 2020-21 में झारखंड निवासी विकास केशरी ने उसके पिता के मकान में पढ़ाई के लिए किराए पर कमरा लिया था। वहां दोनों में संबंध हो गया। इसके बाद युवक की पहल पर दोनों की शादी तय हो गई। नवंबर 2021 में वैष्णो देवी मंदिर डाला के पास एक होटल में दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। इस बीच उसके माता-पिता मूल निवास बिहार चले गए। दिसंबर 2021 में युवक घर आया और बोला कि दोनों की रिंग सेरेमनी हो गई है तो अब वे पति-पत्नी की तरह रह सकते हैं। नौकरी का हवाला देकर शादी की तिथि तय नहीं की। दिसंबर 21 से 2023 तक संबंध बनाता रहा। बाद में शादी से इन्कार कर दिया। मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न होने के बाद न्यायालय के आदेश पर चोपन पुलिस ने आरोपी विकास केशरी पर दुष्कर्म, धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed