फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   After crocodile, now 10 feet python found in residential settlement

मगरमच्छ के बाद अब आवासीय बस्ती में मिला 10 फीट का अजगर

Tue, 03 Aug 2021 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
After crocodile, now 10 feet python found in residential settlement
घोरावल। आवासीय बस्तियों में मगरमच्छ के बाद अब अजगर ने दहशत बढ़ा दी है। मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के भरकना गांव में 10 फीट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद के नेतृत्व में पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर उसे मध्य प्रदेश की सीमा से सटे शिवद्वार बीट में झरकटा के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह भरकना गांव के ग्रामीणों ने आवासीय बस्ती में एक विशाल अजगर देखा। अजगर मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद, वन दरोगा अंजनी मिश्रा, वन दारोगा राजन मिश्रा, वन्य जीव रक्षक दीनानाथ यादव, संतोष की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का रेस्क्यू कर उसे झरकटा के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद ने बताया कि भरकना गांव से दस फीट लंबा अजगर पकड़ा गया है। वन विभाग की टीम ने उसे झरकटा के सीमावर्ती जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि आस पास के जंगल से भटककर अजगर आवासीय बस्ती में आ गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed