फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Advocates set jam

अधिवक्ताओं ने लगाया जाम

Fri, 11 May 2018 11:17 PM IST
sonebhadra news
sonebhadra news Updated Fri, 11 May 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
Advocates set jam
प्रदर्शन करते वकील।
हाीकोर्ट के अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव की इलाहाबाद में गुरुवार को गोली मारकर हुई हत्या के विरोध में अधिवक्ता शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में वकीलों ने जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दुद्धी में अधिवक्ताओं ने विरोध में रीवां-रांची मार्ग पर जाम कर दिया। करीब आधा घंटा जाम के बाद अधिवक्ता खुद वहां से हट गए। अधिवक्ताओं ने मृतक के परिवार वालों को 50 लाख रुपये मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी और हत्यारों को फांसी देने की मांग की।        राबर्ट्सगंज में जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ता के हत्यारों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता समाज का सजगह प्रहरी है। फिर भी उसकी सुुरक्षा खतरे में है।
विज्ञापन

मृतक के परिवार के सदस्यों को मुआवजा देने की मांग की। यहां एसबीए के पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, रोशनलाल यादव, प्रभाकर श्रीवास्तव, अशोक प्रसाद श्रीवास्तव, अनिल सिंह, दिलीप तिवारी, वीरेंद्र चौबे, अमित चौबे, मिथिलेश मौजूद रहे। उधर दुद्धी में अधिवक्ताओं ने हत्या के विरोध में रीवां-रांची राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। वकीलों का चक्काजाम सुबह 11 से करीब साढ़े 11 बजे तक चला। इस दौरान पुलिस ने भी जाम खोलवाने का प्रयास नहीं किया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। अधिवक्ताओं ने यूपी सरकार से मृतक अधिवक्ता के परिजनों को 50 लाख की सहायता राशि व परिवार के किसी एक को नौकरी देने की मांग की। बार संघ अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवस्तव, प्रभु सिंह ने कहा कि सरकार को अधिवक्ता की सुरक्षा के प्रति गंभीर रहनी चाहिए। अधिवक्ता शनिवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब आधे घंटे सड़क जाम के बाद अधिवक्ता स्वत: हटकर कचहरी वापस हो गए। इस दौरान अमिताभ जायसवाल, रामजी पांडेय, सुखसागर यादव, दिलीप पांडेय, आशीष गुप्ता, आशीष तिवारी, सुभेष मौर्या, प्रेमचंद्र गुप्ता, महेश मौजूद रहे। घोरावल: तहसील में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर बैठक किया। घटना की निंदा की। यहां सच्चिदानंद चौबे, रामअनुज धर द्विवेदी, सिद्धराज सिंह, राजेश कुमार पांडे, राजेंद्र कुमार पाठक, दिनेश प्रताप सिंह मौजूद रहे।

उधर, दी टैक्स बार एसोसिएशन की संरक्षक एके जायसवाल एडवोकेट की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान इलाहाबाद में अधिवक्ता की हत्या पर गहरा आक्रोश और दुख प्रकट किया गया। बार अध्यक्ष प्रदीप कुमार बगड़िया ने कहा कि दो दिन में हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सुशील कुमार श्रीवास्तव, यतीशचंद्र मिश्रा, पुरुषोत्तम सैनी, सुरेश अग्रहरि, डा. मंजू सिंह आदि मौजूद थे। संचालन महामंत्री प्रदीप कुमार जायसवाल ने किया। वहीं डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक में भी इलाहाबाद में अधिवक्ता राजेश कुमार श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या किए जाने पर आक्रोश जताया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष जवाहर लाल मिश्र ने अध्यक्षता की। दो मिनट का मौन रख दिवंगत के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। महामंत्री धनंजय कुमार मौर्य ने बताया कि सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed