फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Advocates protested against Special Secretary, abstained from judicial work

विशेष सचिव के खिलाफ हुए अधिवक्ता, न्यायिक कार्य से विरत रह जताया विरोध

Wed, 18 May 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Advocates protested against Special Secretary, abstained from judicial work
उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष सचिव प्रफुल्ल कमल की टिप्पणी से अधिवक्ता आक्रोशित हैं। इसके विरोध में बुधवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। इसकी वजह से कोर्ट का कामकाज प्रभावित रहा। वादकारियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

विशेष सचिव की ओर से 14 मई को सभी डीएम को भेजे गए पत्र में अधिवक्ताओं को लेकर की गई टिप्पणी से संघ गुस्से में है। सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट ने वकीलों की एक आपात बैठक बुलाई और यह निर्णय लिया गया कि विरोध स्वरूप न्यायिक कार्य से अधिवक्ता बुधवार को विरत रहेंगे। यह भी निर्णय लिया गया कि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल जैसा भी निर्णय करेगा उसका अक्षरश: पालन किया जाएगा। बैठक में एल्डर कमेटी के अध्यक्ष केएन मिश्र, गोविंद प्रसाद मिश्र, रमेश राम पाठक, अखिलेश कुमार मिश्र, रमेश प्रसाद चौबे, चंद्रपाल शुक्ल आदि मौजूद रहे। उधर, उत्तर प्रदेश भर काउंसिल के मनोनीत सदस्य राकेश शरण मिश्र ने कहा कि यूपी बार काउंसिल के आदेश पर 20 मई को प्रदेश भर के अधिवक्ता विरोध स्वरूप न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed