फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Advocate protection law should be implemented

Sonebhadra News: अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू हो

Fri, 21 Mar 2025 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Advocate protection law should be implemented
सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की बैठक अध्यक्ष जगजीवन सिंह एड की अध्यक्षता में डीबीए सभागार हुई। इसमें अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की गई।
विज्ञापन

जगजीवन सिंह ने कहा कि समाज के कमजोर लोगों को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। अधिवक्ताओं पर आए दिन हमले हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार अधिवक्ता संरक्षण कानून तत्काल लागू करे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने बताया कि डीबीए वादकारी भवन के लिए सदस्य विधान परिषद वाराणसी क्षेत्र आशुतोष सिन्हा से पांच लाख रुपये मिले। महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य ने बताया कि मीड़िया के कार्य के लिए राजेश कुमार मौर्य व राजेश कुमार यादव को जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर राजेश कुमार मौर्य, राजेश यादव, शांति वर्मा, अविनाश यादव, नवीन पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन



अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

दुद्धी। अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने क्रेंद्रीय विधि मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम न्यायिक दुद्धी अश्वनी सिंह को सौंपा। ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस के आह्वान पर विरोध जताया गया। शुक्रवार को मांग पत्र को प्रदेश सहसंयोजक प्रभु सिंह पूर्व सिविल बार अध्यक्ष ने पढ़कर सुनाया। इस मौके पर दुद्धी बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, ओम प्रकाश मिश्रा, सत्यनारायण यादव, इंद्रेश सिंह, रामेश्वर रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed