फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Advocate effectively in cases related to women crime

महिला अपराध से जुड़े मामलों में प्रभावी ढंग से करें पैरवी

Tue, 27 Jul 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Advocate effectively in cases related to women crime
चुर्क पुलिस लाइन में बैठक करते एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह। - फोटो : SONBHADRA
पुलिस लाइंस चुर्क स्थित सभागार में मंगलवार को एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने थाने के पैरोकारों की बैठक ली। उन्हें मुकदमों की प्रभावी पैरवी के लिए अभियोजन अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर काम करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि पैरोकार न्यायालय व थाना के बीच सामंजस्य बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण कड़ी हैं। न्यायालय में समय से पहुंचकर न्यायालय के आदेशों-निर्देशों का अनुपालन कराने और विचाराधीन मुकदमों में समय से गवाहों के लिए समन भेजने, तामीलशुदा समन को न्यायालय में समय से वापस करने, अधिक से अधिक गवाहों को न्यायालय में पेश करने की जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं। अगर कोई गवाह न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा तो थाना प्रभारी के साथ मुझे भी अवगत कराएं। अपराधियों को सजा दिलाने में प्रभावी पैरोकारी का भी विशेष महत्व है। हत्या, पॉक्सो या महिला अपराध से संबंधित मुकदमों की प्रभावी पैरवी करें। बैठक में सभी थानों के पैरोकार शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed