फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Advocate cases better

मुकदमों की बेहतर तरीके से करें पैरवी

Sat, 09 Jan 2021 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Advocate cases better
सोनभद्र। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए अभियोजन अधिकारी, शासकीय अधिवक्ता, मुकदमों की पैरवी बेहतर तरीके से करते हुए दोषियों को सजा दिलाएं। ये बातें डीएम अभिषेक सिंह व एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने शनिवार को शांति एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कही।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सरकारी मुकदमों की पैरवी बेहतर तरीके से हो और उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों से बेहतर समन्वय स्थापित कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपने जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि थाने में पड़े सामानों का निस्तारण कराने में एसडीएम व सीओ नियमानुसार कार्यवाही कर नीलामी, निस्तारण की प्रक्रिया अमल में लाएं। इस दौरान एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी ओपी सिंह, राजीव कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुशील कुमार यादव, एसडीएम सदर कृपा शंकर पांडेय, दुद्धी रमेश कुमार यादव, घोरावल जैनेंद्र सिंह, ओबरा प्रकाश चंद्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed