{"_id":"61993b3695eb885b7049d9e4","slug":"advocate-bifurcated-over-mismanagement-in-tehsil-sonbhadra-news-vns6236778170","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में दुर्व्यवस्था पर बिफरे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में दुर्व्यवस्था पर बिफरे अधिवक्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जनपद न्यायालय व तहसील परिसर में गंदगी के विरोध में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रदर्शन किया। अफसरों को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की।
एसोसिएशन के महामंत्री अतुल प्रताप पटेल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए दुर्व्यवस्था के लिए जिम्मेदार लोगों को खरी-खोटी सुनाई। महामंत्री नेबताया कि तहसील भवन के शौचालय का पूरा पानी तहसील परिसर की मुख्य सड़क पर बह रहा है। इसी मार्ग से जनपद न्यायाधीश से लगायत सभी न्यायिक अधिकारी और तहसील के अधिकारी गुजर रहे हैं। यहीं पर खतौनी काउंटर भी है। अगल-बगल अधिवक्ता भी बैठ रहे हैं। शौचालय का गंदा पानी होने से दुर्गंध ने सांस लेना दूभर कर दिया है। राहगीरों के कपड़े पर छींटे पड़ रहे हैं। पूरे तहसील परिसर में सड़क गड्ढों से पटी है। कचहरी के गेट के पास मुर्गे काटे जा रहे हैं, जिसका मलबा तहसील में फेंका जा रहा है। पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि बढ़ौली चौराहे से लेकर कचहरी तक पूरा जाम लग रहा है। इसे डिवाइडर कर सड़क को टू लेन में तब्दील किया जाना चाहिए। प्रदर्शन में रमेश चौबे, सुरेंद्र चौरसिया, देवेंद्र शर्मा, प्रेमप्रकाश, जितेंद्र आदि शामिल रहे।