फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Adverse comment on negligence secretary

लापरवाही पर सेक्रेटरी को प्रतिकूल टिप्पणी

Wed, 28 Jan 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला सोनभद्र Updated Wed, 28 Jan 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Adverse comment on negligence secretary
डीएम डीके सिंह ने बुधवार को कम्हारी गांव में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने सेक्रेटरी संजूलता के कार्य पर असंतोष जाहिर किया और कार्य पंजिका    में प्रतिकूल िटप्पणी दर्ज करने का निर्देश दिया। प्रेरक पहाड़ा नहीं सुना सकीं। इस पर उन्होंने बीएसए से जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन


डीएम ने जन कल्याण शिविर के स्टालों का निरीक्षण किया। बिजली विभाग की कारगुजारी खराब मिली। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर राजेंद्र प्रसाद तिवारी, डीपीआरओ एमपी द्विवेदी, बीडीओ हरिश्चंद्र प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसी तरह सदर ब्लाक के पेटराही, सिरपालपुर व लसड़ा, घोरावल ब्लाक के पगिया, सिरसिया जेठी, करकोली व सिलहटा, चतरा ब्लाक के चपईल व गुल्लीडाड़, नगवां ब्लाक के दूबेपुर व देवरीमय देवरा, चोपन ब्लाक के करईल व कुड़वा, दुद्धी ब्लाक के बघाड़ु व अमवार, बभनी ब्लाक के बजिया व ईकदिरी और म्योरपुर ब्लाक के किरवानी व रासपहरी में शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वैनी प्रतिनिधि के अनुसार नगवां ब्लाक के दुबेपुर गांव में लगे शिविर में अधिकारियों ने लोगों की समस्या सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने सफाई कर्मी के गांव में न आने से नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदर्शन किया। जलनिगम के एसडीओ छेदीलाल ने ग्रामीणों को शांत कराया। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी।


 प्रदर्शन में राजेंद्र, मुन्ना, राजेश, कृपाशंकर, दयाशंकर, अंकित, शंभू, श्रीनाथ, लवकुश शामिल रहे। दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार जन कल्याण शिविरों में समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के न पहुंचने से लोगों में असंतोष है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed