फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ADO arrived to check quota shop

कोटे की दुकान की जांच करने पहुंचे एडीओ

Tue, 08 Feb 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
ADO arrived to check quota shop
दुद्धी। बीडर गांव में मंगलवार को कोटे की दुकान की जांच करने एडीओ (सहकारिता) संतेश्वर राय पहुंचे। उन्होंने दुकान पर कोविड प्रोटोकाल का पालन न करते हुए भीड़ लगाने पर कोटेदार को फटकार लगाई। उपस्थित ग्रामीणों से खाद्यान्न वितरण में आने वाली समस्याओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

बता दें कि ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ 24 जनवरी को ऑनलाइन शिकायत आयुक्त सहकारिता को भेजी थी। इसी की जांच के लिए मंगलवार को एडीओ बीडर गांव पहुंचे थे। उन्होंने शिकायतकर्ता विंदेश कुमार, रमाकांत मौर्य आदि का बयान दर्ज किया। ग्राम प्रधान सुरेश राम ने बताया कि आबादी को देखते हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली की एक और दुकान खोलने का प्रस्ताव पारित कर एसडीएम को भेजा गया है। जल्द ही दूसरी दुकान खुल जाएगी। एडीओ सहकारिता संतेश्वर राय के दुकान पर उमड़ी भीड़ की बाबत पूछने पर दुकानदार ने बताया कि गांव में 15 वार्ड के 12-13 सौ कार्ड धारक हैं। एक ही समय में खाद्यान्न वितरण करना मुश्किल होता है। इस पर एडीओ ने एक दिन में तीन-तीन वार्ड के लोगों को बुलाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed