{"_id":"5ec93f488ebc3e909f68f5f6","slug":"administrative-officers-are-massaging-the-migrant-labour-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों की सेवा के लिए तैनात प्रशासनिक अधिकारी करा रहे अपनी मालिश, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों की सेवा के लिए तैनात प्रशासनिक अधिकारी करा रहे अपनी मालिश, वीडियो हुआ वायरल
Sun, 24 May 2020 01:33 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 24 May 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
मालिश कराने वाला अधिकारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड 19 के नाते चल रहे लॉकडाउन में सोनभद्र जिले के बभनी में आसनडीह बार्डर पर ड्यूटी में तैनात एक प्रशासनिक अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारी से शरीर की मालिश करा रहे हैं।
विज्ञापन
मालिश कराते हुए उनका एक वीडियो शनिवार को वायरल हुआ। इस बारे में जानकारी होने पर डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और सही मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दरअसल, छत्तीसगढ़-यूपी के आसनडीह सीमा पर प्रवासियों की सेवा में तैनात एक प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों से मालिश करा रहे हैं। जबकि संबंधित अधिकारी को प्रवासी मजदूरों को किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो इसलिए तैनात किया गया है। सड़क के किनारे चारपाई पर बैठे संबंधित अधिकारी का शरीर पर मालिश कराते हुए वीडियो व फोटो वायरल हुआ है।
विज्ञापन
संबंधित अधिकारी का कहना है कि उनके शरीर में अचानक दर्द हो गया इस नाते उन्हें मालिश करानी पड़ी। उधर डीएम ने कहा कि उन्हें वीडियो वायरल होने के बारे में जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी।
हालांकि इन आरोपों में कितनी सच्चाई है यह तो जांच का विषय है। मालिश करने वाला व्यक्ति कर्मचारी शमशेर खान बताया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि उन्होंने अभी वीडियो नहीं देखा है। यदि इसमें सच्चाई है तो यह शर्मनाक है। मामले की जांच कराई जाएगी।