फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Administration should stop harassment of small shopkeepers

छोटे दुकानदारों का उत्पीड़न बंद करे प्रशासन

Fri, 27 May 2022 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
Administration should stop harassment of small shopkeepers
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर इकाई की बैठक अध्यक्ष कौशल शर्मा के आवास पर हुई। इसमें प्रतिबंधित पॉलिथीन और थर्माकोल की खरीद-बिक्री पर चर्चा की गई। इसके विरुद्ध चल रहे अभियान की आड़ में छोटे दुकानदारों, पथ विक्रेताओं के उत्पीड़न पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग नहीं होना चाहिए लेकिन छोटे दुकानदारों खासकर रेहड़ी पटरी वालों का शोषण आपत्तिजनक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कहा है कि किसी गरीब असहाय का किसी भी रूप में शोषण न किया जाए। इसके बावजूद नगर प्रशासन इससे बाज नहीं आ रहा। कहा कि सरकार के पास इतने संसाधन है जिससे प्रतिबंधित पॉलीथिन बनाने वालों और भंडारण कर फुटकर दुकानदारों को उपलब्ध कराने वालों तक पहुंचा जा सकता है, मगर ऐसा न कर छोटे दुकानदारों और पथ विक्रेताओं का शोषण किया जा रहा है। सीमित कमाई वाले इस वर्ग पर मोटा जुर्माना वसूलना आपत्तिजनक है। गरीबों का शोषण पूर्णतया बंद होना चाहिए। बैठक में प्रशांत जैन, जसकीरत सिंह, प्रीतपाल सिंह, शरद जायसवाल, चंदन केसरी, अजय बहादुर सिंह, विनोद जायसवाल, अमित जैन, अमित वर्मा, दीप पटेल, कृष्णा सोनी, बलकार सिंह,करण पाल सिंह, रवि जायसवाल, राजेश जायसवाल, सिद्धार्थ सांवरिया, सूर्या जायसवाल, दीपू अली, यशपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed