{"_id":"5e3d88d88ebc3ee5a72bc299","slug":"administration-s-run-on-the-encroachers-sonbhadra-news-vns5094262137","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का डंडा
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नवीन सब्जी मंडी के समीप हटाया गया अतिक्रमण।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। नवीन सब्जी मंडी राबर्ट्सगंज के चहारदीवारी से सटे अतिक्रमण को हटाया गया। शुक्रवार को फोर्स के साथ एसडीएम यमुना धर चौहान ने जेसीबी से अतिक्रमण को हटवाया। मंडी परिसर में अवैध कब्जे को हटाने का कार्य शुरू हुआ तो लोगों ने खाली करने के लिए कुछ मोहलत दिए जाने की मांग करने लगे। एसडीएम ने शनिवार की 12 बजे तक अतिक्रमण हटाने का समय देते हुए अभियान रोक दिया।
सांय करीब चार बजे फोर्स के साथ एसडीएम ने नवीन सब्जी मंडी के मुख्य द्वार के समीप सड़क के किनारे गुमटी, ठेले लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटवाना शुरू किया। इससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया और वे लोग खुद हटाने में जुट गए। इसके बाद मंडी परिसर में दुकानों के बाहर करकट आदि लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटाने का कार्य शुरू हुआ। इससे अतिक्रमणकारी घबरा गए। लेकिन प्रशासन का कड़ा रुख देख किसी ने विरोध करने की हिम्मत नहीं दिखाया। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने एसडीएम से मिलकर अतिक्रमण हटाने के लिए वक्त मांगा।
उपजिलाधिकारी यमुना धर चौहान ने कहा कि पूर्व में अवैध कब्जा करने वालों को नोटिस जारी कर हटवाने के लिए कहां गया था, लेकिन नहीं हटाया। शनिवार की दोपहर 12 बजे तक अतिक्रमण को हटाने का वक्त दिया गया है, इसके बाद जेसीबी से हटवाया जाएगा। कहा कि अवैध कब्जा हटाने में आने वाला खर्च अतिक्रमणकारियों से वसूल किया जाएगा। मंडी परिसर में आढ़तियों के लिए बनी कई दुकानें खाली हैं। कोई भी व्यक्ति नियमानुसार दुकानों को आवंटित करा सकता है। उधर प्रशासन के जाने के बाद मंडी के बाहर गुमटी में चाय-पान, आदि बेचने वाले कई दुकानदारों को कहना था कि बिना सूचना दिए दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। अब कैसे परिजनों का भरण-पोषण करेंगे कुछ समझ में नहीं आ रहा।