{"_id":"5e9c80c38ebc3e775321d1cd","slug":"administration-and-police-working-in-coordination-dm-sonbhadra-news-vns5210865133","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन और पुलिस तालमेल से कर रही कार्य, डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन और पुलिस तालमेल से कर रही कार्य, डीएम
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रशासन और पुलिस की तालमेल का नतीजा रहा कि जिले में अभी तक एक भी कोरोना वायरस का पॉजीटिव नहीं मिला है। इसको बरकरार रखने के लिए प्रशासन ने कमर कस लिया है। पिछले दिनों शासन स्तर पर हुई समीक्षा में जिले की स्थिति संतोषजनक पाई गई। डीएम और एसपी ने मातहतों को लॉक डाउन का उलंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
कोरोना वायरस संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए 25 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों के लिए पूरे भारत को लॉक डाउन करने की घोषणा की थी। फिर पीएम ने लॉक डाउन की अवधि बढ़ाते हुए तीन मई कर दिया है। लॉक डाउन के चलते कल, कारखानों में ताला लटक रहा है। भवन, सड़क आदि का निर्माण कार्य ठप होने से श्रमिकों के समक्ष आर्थिक तंगी उत्पन्न हो गई है। हालांकि जिला प्रशासन लोगों की मदद करने का हर संभव प्रयास कर रहा है, ताकि लोगों को घरों के बाहर न निकलना पड़ें।
डीएम के निर्देश पर जिले के 637 ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा किचन संचालित हो रहा है। ग्राम प्रधानों के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन घर तक पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा राशन किट दिया जा रहा है। एंबुलेंसों से गंभीर मरीजों को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा जिला अस्पताल में छूटने वाले मरीजों को उनके घरों तक भेजवाने के लिए भी तीन प्राइवेट वाहन चलाए जा रहे हैं। डीपीआरओ आरके भारती को गांवों में और नगर पालिका/नगर पंचायतों के ईओ को शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई कराने के साथ ही सैनिटाइज का कार्य सौंपा गया है।
विज्ञापन
डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि प्रशासन और पुलिस तालमेल बनाकर लॉक डाउन का पालन करा रही है। अन्नपूर्णा किचन के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन और राशन किट उपलब्ध कराया जा रहा है। शहर से लेकर गांवों तक सैनिटराइजर हो रहा है। लॉक डाउन को सफल बनाने में जनपदवासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन आभारी है।
एसपी आशीक्ष श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस पब्लिक अन्नपूर्णा बैंक के माध्यम से गरीबों को राशन किट वितरित किया जा रहा है। पुलिस कर्मियों के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन का पैकेट भी वितरित किया जा रहा है। शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में लोगों को शोसल डिस्टेसिंग के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। लॉक डाउन का उलंघन करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।