फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Administration alert regarding Corona, will be investigated for incoming

कोरोना को लेकर प्रशासन अलर्ट, आने वाले की होगी जांच

Wed, 24 Mar 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Administration alert regarding Corona, will be investigated for incoming
सोनभद्र। महाराष्ट्र, हरियाणा समेत अन्य प्रांतों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना का प्रकोप जिले में न पहुंचे, इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। डीएम अभिषेक सिंह ने सीएमओ को होली पर्व पर गैर प्रांतों और जिलों से आने वालों का एंटीजन जांच कराने और लक्षण वाले व्यक्ति का उपचार कराने के लिए निर्देशित किया है। ताकि बाहर से कोराना संक्रमित कोई व्यक्ति आकर यहां संक्रमण को न फैला सकें। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रेलवे समेत अन्य स्टेशनों पर जांच की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि शासन स्तर से जिला प्रशासन को कोविड-19 संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों से हवाई मार्ग से आने वाले यात्रियों का एयरपोर्ट और रेलवे मार्ग से आने वालों का रेलवे स्टेशनों पर एंटीजन जांच कराने का निर्देश दिया गया है। लक्षणयुक्त यात्रियों केनमूने आरटीपीसीआर जांच के लिए एकत्र कर जिले के संबद्व प्रयोगशाला में भेजने का निर्देश दिया है। डीएम अभिषेक सिंह ने सीएमओ को सभी रेलवे स्टेशनों पर स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती कर बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच कराने और लक्षण प्राप्त होने पर उपचार कराने का निर्देश दिया है। क्षेत्रीय एएनएम, फ्रंट लाइन वर्कर, नगरीय क्षेत्रों में मोहल्ला निगरानी समिति, ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम निगरानी समितियों का सहयोग लेते हुए बाहर से आने वाले लोगों की निगरानी करते हुए उनकी जांच करवाने का भी फरमान जारी किया है। इसकेअलावा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों तथा स्कूल, कालेजों में तिथिवार जांच केलिए कैलेंडर जारी करने को कहा है। सभी एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों को फेस मास्क न पहनने और सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने वालों के खिलफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र समेत अन्य प्रांतों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए होली पर्व पर गैर प्रांतों और जिलों से आने वालों का एंटीजन जांच कराने और लक्षण वाले व्यक्तियों का उपचार करने का निर्देश दिया गया है। सभी लोगों से अपील है कि जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर चेहरे ढक कर निकले। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed