फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Administered the oath of unity and integrity

दिलाई एकता और अखंडता की शपथ

Wed, 28 Jan 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला Updated Wed, 28 Jan 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Administered the oath of unity and integrity
गणतंत्रता दिवस पर सोनांचल में तिरंगा पूरे शान से लहराया। कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन,  न्यायालय परिसर समेत विभिन्न विद्यालयों और निजी औद्योगिक  संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्य बनाए रखने का संकल्प लिया गया। विद्यालयों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। डीएम ने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले आठ प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन



कलेक्ट्रेट में डीएम डीके सिंह ने ध्वजारोहण किया। यहां एडीएम मनीलाल यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी राकेश सिंह, डीआईओ एनआईसी अनिल गुप्ता मौजूद रहे। डीएम और उनकी पत्नी विजया सिंह ने जिला अस्पताल में  मरीजों को फल वितरित किया। शहीद उद्यान परासी में अमर शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गौरव स्तम्भ पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। यहां कार्यक्रम का संचालन शहीद उद्यान के संयोजक चंद्रकांत शर्मा एडवोकेट ने किया। जिला न्यायालय में जिला जज शिवनाथ ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी और अधिवक्ता मौजूद रहे। सोनभद्र बार एसोसिएशन में अध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर ओपी तिवारी, राजबली चौबे, पीएन पांडेय, चंद्रभूषण मिश्र, मुरलीधर शुक्ल, डीके मौर्या, अतुल पटेल, मनोज पांडेय, ओपी राय मौजूद रहे। पुलिस लाइन चुर्क में डीएम ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन



इसके बाद एसपी शिवशंकर यादव के साथ परेड की सलामी ली। यहां हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में  स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल चुर्क ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानंद ने बच्चों के इसीे प्रकार आगे भी प्रदर्शन बनाए रखने की प्रेरणा दी। उधर, स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल में भी ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य चंद्रशेखर सिंह ने एक अच्छे राष्ट्रभक्त होने का संकल्प दिलाया। संचालन शिक्षिका सालिनी पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन उप प्रधानाचार्य डा. एसके चौबे ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेस के राबर्ट्सगंज कार्यालय पर जिला महासचिव अनिल सिंह ने ध्वजारोहण किया। चोपन संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत कार्यालय पर  चेयरमैन इम्तियाज अहमद ने ध्वजारोहण किया। बभनी प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक कार्यालय पर प्रमुख कासिम हुसैन, थाने पर एसओ अशोक यादव, रेंज कार्यालय पर वन क्षेत्राधिकारी एसपी सिंह ने ध्वजारोहण किया। करमा प्रतिनिधि के अनुसार  बैडाड़ स्थित सर्वजीत सिंह महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर डा.रमेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। मोती सिंह महाविद्यालय में प्राचार्य द्वारिका प्रसाद सिंह ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि मड़िहान विधायक ललितेश पति त्रिपाठी मौजूद रहे।  सलखन प्रतिनिधि के अनुसार राबर्ट्सगंज ब्लाक के लालगज रामनारायण प्राथमिक विद्यालय पर जिला पंचायत सदस्य प्रदीप जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। वैनी प्रतिनिधि के अनुसार स्वर्गीय पुन्नीलाल जायसवाल विद्यालय में मुख्य अतिथि रामलाल जायसवाल ने ध्वजारोहण किया।


दुद्धी प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील परिसर में राष्ट्रीय सद्भावना समिति की ओर से विविध कार्यक्रम हुए। विधायक रूबी प्रसाद ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। नगर पंचायत पर अध्यक्ष सुनीता कमल ने तिरंगा फहराया। म्योरपुर प्रतिनिधि के अनुसार म्योरपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय रनटोला में जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता राकेश ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। ओबरा संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष अध्यक्षा दुर्गावती देवी व अधिशासी अधिकारी विजय बहादुर यादव ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण  किया। गांधी मैदान में सीआईसीएफ के जवानों ने हैरतंगेज करतब दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed