फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   adg in sonbhadra

मादक पदार्थो के कारोबारियों की जब्त होगी संपति

Thu, 06 Feb 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
adg in sonbhadra
ंशोधित कैप्शन चुर्क पुलिस लाइन में पत्रकारो से वार्ता करते एडीजी बृजभूषण।
सोनभद्र। पुलिस लाइंस चुर्क में बुधवार को वाराणसी जोन वाराणसी के अपर पुलिस महानिदेशक बृजभूषण ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की। सैनिक सम्मेलन में पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनी। एडीजी ने तीन माह से ज्यादा समय की 52 विवेचनाएं पूर्ण न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए शीघ्र पूर्ण कराने एवं अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मादक पदार्थों का कारोबार करने एवं उन्हें संरक्षण देने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करते हुए उनकी संपति कुर्क करने का फरमान जारी किया।
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक बृजभूषण ने कहा कि पड़ोसी झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों में लगतार कांबिंग कराई जाए। जेल से जमानत पर रिहा हत्या, लूट समेत अन्य संगीन आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों के क्रियाकलापों पर पैनी नजर रखें। सभी दारोगा- सिपाही अपने-अपने बीट के क्षेत्रों में जाकर जनता से मिलकर समस्याओं को दूर करें, ताकि थाने और पुलिस चौकियों पर न जाना पड़ें। जिन दारोगा और सिपाहियों के क्षेत्र में अपराधिक घटनाएं होगी उन्हें लापरवाह मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। पुलिसकर्मी मादक पदार्थों का सेवन करने से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक करें। अपराधियों और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें, चाहे वह कितना रसूखदार क्यों न हों। दुर्घटना बाहुल्य इलाकों में संकेतक लगवाएं, ताकि हादसों पर अंकुश लगाया जा सकें। लोगों को हेलमेट पहन कर दो पहिया, सीटबेल्ट पहन कर चार पहिया वाहनों को चलाने के लिए जागरूक करें। एडीजी को एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि अपराधियों के धरपकड़ के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अपराध पर रोक लगाया जा सकें। एएसपी मुख्यालय ओपी सिंह, एएसपी नक्सल अभयनाथ त्रिपाठी, सिटी सीओ राजकुमार त्रिपाठी, सदर सीओ अभिनव यादव, घोरावल सीओ राम अशीष यादव, दुद्धी सीओ संजय वर्मा, पिपरी सीओ ज्ञान प्रकाश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed