फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Action will not be uploaded to fertilizer

उर्वरक का स्टाक अपलोड न करने वालों पर होगी कार्रवाई

Thu, 04 Nov 2021 06:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
Action will not be uploaded to fertilizer
सरकार किसानों को खाद की समस्या से निजात दिलाने के लिए सभी उर्वरक बिक्री केंद्रों को आईएफएमएस पोर्टल पर स्टाक अपलोड करते रहने का निर्देश दिया है। कृषि अधिकारी ने जिले के 396 उर्वरक विक्रेताओं को पोर्टल पर स्टाक अपडेट करने का निर्देश दिया है, लेकिन अधिकांश सही स्टाक अपलोड नहीं कर रहें। इसे गंभीरता से लेते हुए कृषि विभाग स्टाक के बारे में सही जानकारी नहीं देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कृषि विभाग को किसानों को खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था को पारदर्शी बनाने का निर्देश दिया है। उक्त आदेश के क्रम में कृषि विभाग कार्य योजना तैयार कर उसे अमल लाने की तैयारी में जुटा है। खाद बिक्री केंद्रों की मॉनीटरिंग के तहत अधिकारी केंद्रों पर उपलब्ध खाद का स्टाक चेक करेंगे। सरकार की ओर से बनाए गए आइएफएमएस पोर्टल पर खाद बेचने वालों को दर्ज करना है कि उनके यहां पर किस खाद का कितना स्टाक है। किसान घर बैठै आईएफएमएस पोर्टल के जरिए पता चल जाएगा कि उनके नजदीक कौन उर्वरक की दुकानें है और वहां परद कितनी खाद उपलब्ध है। हालांकि आदेश के बावजूद अभी तक राबट्र्सगंज, घोरावल, ओबरा और दुद्वी तहसील क्षेत्र में संचालित 396 लाइसेंसी उर्वरक विक्रेताओं मेें से अधिकांश दुकानदार स्टाक की सही जानकारी पोर्टल पर नहीं दे रहे हैं। ऐसे लोगों को कृषि विभाग गोपनीय ढंग से चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जिले के सभी खाद विक्रेताओं को आईएफएमएस पोर्टल पर खाद के स्टाक अपलोड करने के आदेश दिए गए हैं। पोर्टल पर उर्वरक के संबंध में सही जानकारी न अपलोड करने वाले दुकानदारों को चिन्हित कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. हरि कृष्ण मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed