फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Action will be taken against those who violate the lock down

लॉक डाउन का उलंघन करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Fri, 10 Jul 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who violate the lock down
सोनभद्र। यूपी में लगातार कोरोना के बढ़ रहे मामलों ने सरकार को लॉक डाउन करने के लिए मजबूर कर दिया है। शुक्रवार की रात दस बजे से 13 जुलाई की सुबह पांच बजे तक जिले में लॉक डाउन रहेगा। एसपी अशीष श्रीवास्तव ने मातहतों को लॉक डाउन का उलंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। शुक्रवार को राबर्ट्सगंज में एएसपी ओपी सिंह और सीओ राजकुमार त्रिपाठी ने मातहतों को लॉक डाउन का शत प्रतिशत पालन कराने का निर्देश दिया। उधर दुद्घी कोतवाली में एएसपी नक्सल राजीव कुमार सिंह ने मातहतों को लॉक डाउन का पालन न करने वालों से सख्ती से पेश आने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कोतवाली में आयोजित बैठक में एएसपी ने मातहतों से अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई और विवेचानओं के निस्तारण की समीक्षा किया। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी मामलों को गंभीरता से लेते हुए समाधान कराया जा रहा है। कहा कि पुलिस कर्मी क्षेत्रीय राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर जाकर जमीन संबंधी प्रकरणों का निपटारा करें। आवश्कता पड़ने पर उच्चाधिकारियों का भी सहयोग ले सकते हैं। अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाए। इसमें लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ने कहा कि पुलिस कर्मियों को ड्यूटी करने के दौरान किसी प्रकार की समस्या होती है तो अवगत कराएं, ताकि समाधान किया जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed