फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Action will be taken against those who raise money

धनउगाही करने वालों के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई

Sat, 28 Aug 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who raise money
सोनभद्र। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजित सिंह ने बताया कि बाल विकास विभाग की तरफ से आनलाईन आवेदन प्राप्त कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनबाड़ी सहायिकाओं के चयन की कार्रवाई की जा रही है। संज्ञान में आया है कि भर्ती कराने के नाम पर कुछ लोग की तरफ से धनराशि की उगाही की जा रही है। पूर्व में भी विभाग की तरफ से सभी लोगों को जागरूक व सचेत किया गया था। इसके बावजूद नियुक्ति के नाम पर धन उगाही की शिकायतें प्राप्त हो रही है। इससे विभाग की छबि धूमिल हो रही है। उन्होंने कहा कि भर्ती, नियुक्ति के नाम पर किसी भी प्रकार की धनराशि किसी भी व्यक्ति को न दें। यदि कोई व्यक्ति भर्ती कराने के नाम पर धनराशि की मांग करता है, तो उसकी सूचना साक्ष्य सहित जिला कार्यक्रम कार्यालय विकास भवन सोनभद्र में प्रस्तुत करें। ताकि धनउगाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। बताया कि आवेदन आनलाइन लिये गये हैं, भर्ती मेरिट के आधार पर शासन से पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed