फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Action will be taken against the livestock owners who leave the animals free

पशुओं को छुट्टा छोड़ने वाले पशुपालकों पर होगी कार्रवाई

Fri, 15 Apr 2022 07:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the livestock owners who leave the animals free
बभनी विकासखंड बभनी में गर्मियों में पशुओं को छुट्टा छोड़ने से ग्रामीणों में नाराजगी है। शुक्रवार को बभनी थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में हुई बैठक में मामला उठने पर थाना प्रभारी ने सख्त हिदायत दी कि अगर किसी का नुकसान होता है तो पशुपालकों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के करकच्छी, बजिया, खोतोमहुआ, चपकी, हथियार, बभनी, चौना सहित अन्य गांवों में छुट्टा पशु फसल नुकसान पहुंचा रहे हैं। बैठक में प्रधानों के साथ साथ क्षेत्र के संभ्रांत ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक में छुट्टा पशुओं को लेकर निगरानी समिति बनाने का निर्देश दिया गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पशुपालक अपने पशुओं को बांध कर रखें। उनके चारा पानी का प्रबंध करें। किसान मेहनत कर इन गर्मियों में सब्जियों की खेती कर रहा है। अगर उनकी फसलों को पशु बर्बाद करेंगे तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। किसी भी कीमत पर पशुपालक पशुओं को खुला न छोडे़ं। बैठक में ईद के पर्व को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में प्रधान संघ अध्यक्ष जगदीश सिह सहित ग्राम प्रधान रामचंद्र, शंभू गुप्ता, सारिफ, पीडी जायसवाल, बसंतलाल, राम स्वरूप, रामविलास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed