{"_id":"5fb000608ebc3e9bde7be176","slug":"action-will-be-taken-against-policemen-if-heavy-vehicles-enter-the-no-entry-sonbhadra-news-vns55824991","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो इंट्री में भारी वाहनों के प्रवेश करने पर नपेंगे पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो इंट्री में भारी वाहनों के प्रवेश करने पर नपेंगे पुलिसकर्मी
विज्ञापन
सोनभद्र। दीपावली पर राबर्ट्सगंज शहर में भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। भारी वाहनों को शहर के बाहरी क्षेत्रों में स्थित चौराहों से गंतव्य के लिए रवाना किया जा रहा है। शहर में वाहनों के लिए पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। एसपी ने पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मियों को चेतावनी दी है कि रोक के बाद भी शहर में भारी वाहनों का प्रवेश हुआ तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर-पन्नूगंज से राबर्ट्सगंज शहर की ओर से आने वाले वाहनों को बेलखुरी तिराहे से वाया मधुपुर गंतव्य की ओर रवाना किया जा रहा है। नई बाजार चौकी से राबर्ट्सगंज शहर की ओर आने वाले भारी वाहनों को शाहगंज तिराहा से मधुपुर के रास्ते गंतव्य की ओर भेजा जा रहा है। घोरावल-शाहगंज मार्ग पर राबर्ट्सगंज की ओर आने वाले भारी वाहन शाहगंज तिराहा से वाया राजगढ़ होकर आ जा रहे हैं। मारकुंडी घाटी की तरफ से कचहरी -पन्नूगंज जाने वाले भारी वाहन ओवरब्रिज पर ऊपर से होते हुए मधुपुर के रास्ते बेलखुरी तिराहा होकर आ जा रहे हैं। ईदगाह कट से नीचे चंडी तिराहे से शहर की ओर आने वाले वाहनों को फ्लाईओवर के ऊपर से उरमौरा के रास्ते गंतव्य की ओर रवाना किया जा रहा है। दो, तीन व चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल भी निर्धारित किए गए हैं। रायपुर - पन्नूगंज से शहर की ओर आने वाले वाहनों की पार्किंग हाइडिल मैदान में कराई जा रही है। इसी तरह से ईदगाह कट के नीचे से शहर की ओर आने वाले वाहन चंडी तिराहा, ओवरब्रिज के नीचे, घोरावल से राबर्ट्सगंज शहर की ओर आने वाले वाहनों को धर्मशाला ओवर ब्रिज के नीचे, चोपन व चुर्क की तरफ से राबर्ट्सगंज शहर की ओर आने वाले वाहनों को बढ़ौली चौराहा के पास ओवरब्रिज के नीचे खड़े कराए जा रहे हैं। यातायात प्रभारी वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि पूर्व से ही राबर्ट्सगंज में सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक है। बड़े वाहनों को नो इंट्री में किसी भी दशा में प्रवेश नहीं दिया जाता है।