{"_id":"5e78e14b8ebc3e7738597dda","slug":"action-plan-made-at-gram-panchayat-level-to-stop-corona-sonbhadra-news-vns5172560196","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना रोकने को ग्राम पंचायत स्तर पर बनी कार्य योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना रोकने को ग्राम पंचायत स्तर पर बनी कार्य योजना
Action plan made at gram panchayat level to stop corona
Link Copied
सोनभद्र। कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए डीएम एस. राजलिंगम ने सोमवार को सभी प्रधानों को अर्ध शासकीय पत्र लिखा है। उन्हें बड़ी जिम्मेदारी। कहा है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति बाहर से या विदेश से आया है तो उसकी सूचना तत्काल ग्राम पंचायत सचिव, एडीओ पंचायत, बीडीओ, एसडीएम और डीपीआरओ व सीएमओ को दें। ताकि त्वरित कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
जिले में डीएम ने सभी ग्राम प्रधानों को अर्ध शासकीय पत्र जारी कर उनसे यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया है कि ग्राम पंचायतों में कोई भी व्यक्ति विगत दिनों से अगर बाहर से आया है या विदेश से आया है तो उसकी सूचना तत्काल दें। यह सूचना अपने ग्राम पंचायत सचिव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, खंड विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी या मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कंट्रोल नंबर पर उपलब्ध कराएं। क्योंकि इस समय सबसे बड़ी जो समस्या है, वह यह है कि जो भी व्यक्ति बाहर से आ रहा है, उसकी जांच किया जाना अत्यंत आवश्यक है। यदि उसमें संक्रमण पाया जाता है तो वह और भी व्यक्तियों को संक्रमित कर सकता है। इसलिए डीएम ने सभी प्रधानों को जिम्मेेदारी सौंपा है। कहा है कि जो भी व्यक्ति बाहर से आता है, ग्राम प्रधान उसे पता कर तत्काल कंट्रोल रूम नंबर 9415683031, 8423883288 या संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएंगे। उसके साथ ही उन व्यक्तियों की जांच एवं उनको आइसोलेशन में रखा जाएगा, जिससे कि अगर वह प्रभावित हैं तो और कोई भी उस गांव का प्रभावित न हो सके। साथ ही जिले में इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए भी ग्राम प्रधानों को जिम्मेदारी दी गई है। जिला पंचायत अधिकारी आरके भारती ने बताया कि इस समय संयम एवं अपने आप को लोगों से दूरी बनाये रखना ही इसका बचाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।