फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Acid thrown on female railway worker, case of molestation registered

महिला रेलकर्मी पर फेंका तेजाब, छेड़खानी का केस दर्ज

Sun, 13 Jun 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Acid thrown on female railway worker, case of molestation registered
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर क्लर्क पद पर तैनात एक युवती पर शुक्रवार की रात 11 बजे नकाबपोश दो युवकों ने तेजाब फेंक दिया। यह घटना ड्यूटी से लौटते समय हुई। संयोग था कि स्कूटी की गति तेज होने पर महिला के चेहरे पर तेजाब नहीं पड़ा। इस मामले में पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़िता चोपन थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थनापत्र में उसने कहा है कि वह शुक्रवार की रात 11 बजे ड्यूटी से स्कूटी से लौट रही थी तो नकाबपोश दो युवकों ने उसके ऊपर तेजाब फेंका। उस वक्त वह दुपट्टे से मुंह बांधी थी, स्कूटी की गति तेज थी, इसलिए उसका चेहरा बच गया लेकिन तेजाब के छींटे पड़ने से उसके कपड़े कई जगह जल गए। पीड़िता का आरोप है कि स्थानीय पुलिस से शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया और एसिड अटैक के मामले में मुकदमा दर्ज न करके छेड़खानी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

चोपन थाने में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज होने के बाद पीड़िता अपने चाचा के साथ एसपी कार्यालय पहुंची थी। वहां प्रार्थनापत्र देने के बाद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। वहां कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर पुन: मेडिकल कराने और उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी कर रहे हैं मामले की जांच
महिला रेलकर्मी के साथ हुई घटना की प्रारंभिक जांच में पुलिस ने मामला एसिड अटैक का नहीं पाया। फिर भी पुलिस अधीक्षक ने सीओ सदर राजकुमार तिवारी को मामले की जांच का निर्देश दिया है। जांच अधिकारी सीओ ने बताया कि मामले की जांच हो रही है। वैसे चिकित्सकीय परीक्षण में ऐसे एसिड अटैक की पुष्टि नहीं हुई है। इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed