फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Accused of Umbha scandal dies in district prison

उभ्भा कांड के आरोपी की जिला कारागार में मौत, जेल प्रशासन का दावा बीमारी से हुई है मौत 

Thu, 08 Oct 2020 12:05 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 08 Oct 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Accused of Umbha scandal dies in district prison
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

सोनभद्र जिला कारागार गुरमा में बुधवार को उम्भा नरसंहार कांड के आरोपी हीरालाल (65) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।  जेल प्रशासन ने बीमारी से मौत होने की बात कही है। जबकि हीरालाल के बेटे रामनारायण का कहना है कि उसके पिता की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी नहीं है।  

विज्ञापन


जेल कर्मियों ने बताया कि हीरालाल बीमार थे। उसके लीवर में इंफेक्शन था। उन्हें इलाज के लिए  जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से डॉक्टर ने रेफर कर दिया था। इसके बाद बीएचयू से उपचार चल रहा था। जबकि हीरालाल के पुत्र रामनारायण ने बताया कि उसके पिता निर्दोष थे, लेकिन पुलिस ने उभ्भाकांड में फंसाकर जिला जेल में बंद करवा दिया। उनकी मौत कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं है।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि आदिवासी बहुल उभ्भा गांव में 17 जुलाई 2019 को जमीन विवाद में गोंड़ समुदाय की तीन महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 28 लोग घायल हुए थे। इस संबंध में यज्ञदत्त, गणेश, धर्मेंद्र, नीरज, अशर्फी समेत 28 लोगों पर नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस केस के 70 आरोपी अभी भी जेल में हैं। दस आरोपियों को बीते महीने जमानत मिली थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

उभ्भाकांड के आरोपी हीरालाल की बीमारी से मौत हुई है। बीएचयू में उसका उपचार चल रहा था। दो दिन पूर्व बीएचयू के डॉक्टरों ने उसे जवाब दे दिया था। इसलिए उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया।

मिजाजी लाल, जेल अधीक्षक जिला कारागार गुरमा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed