फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Accountant's body found in rented room

Sonebhadra News: किराये के कमरे में मिला लेखपाल का शव

Sun, 21 Apr 2024 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Accountant's body found in rented room
सदर कोतवाली क्षेत्र के राबर्ट्सगंज कस्बे में किराए का मकान लेकर रह रहे लेखपाल की शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

चंदौली निवासी विपिन बिहारी सिंह (58) लंबे समय से सोनभद्र में लेखपाल के पद पर कार्यरतत हैं। वर्तमान समय में उनकी तैनाती ओबरा तहसील में थी। शनिवार को वे खाना खाने के बाद राबर्ट्सगंज में अपने किराये के कमरे में सोने चले गए। अगले दिन रविवार की सुबह वे काफी देर तक नहीं उठे। सुबह जब दूधवाला दूध देने के लिए आवाज लगाने लगा तो कोई हलचल न होने पर वे खिड़की के पास पहुंचा। खिड़की से देखा तो बिस्तर लेखपाल विपिन का शव पड़ा था। यह देखकर चिल्लाने लगा। सूचना पर राजस्व विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों के साथ ही भारी संख्या में लोग उपस्थित हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। वे सुगर और बीपी के मरीज थे। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। कस्बा चौकी प्रभारी आरएस शर्मा ने बताया कि वे बीमार चल रहे थे। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed