फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Acclamation reached the abode of Shiva

जयघोष करते पहुंचे शिव के धाम

Mon, 01 Aug 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Mon, 01 Aug 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Acclamation reached the abode of Shiva
जयघोष करते पहुंचे शिव के धाम
 सोनांचल सोमवार को बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। विजयगढ़ दुर्ग स्थित राम सरोवर और मिर्जापुर स्थित गंगा नदी से जल लेकर शिवद्वार पहुंचे काफी संख्या में कांवरियों ने जलाभिषेक कर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था में धंधरौल बांध से शिवद्वार तक फोर्स मुस्तैद रही। लोढ़ी में कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग के समीप राजमार्ग पर पुलिस ने रूट डायवर्ट करते हुए वन वे कर दिया था।
विज्ञापन


ताकि कांवरियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़ा। देर रात एसपी लल्लन सिंह, एएसपी नक्सल डा. अवधेश सिंह ने क्षेत्र में भ्रमण कर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चेक किया। शाहगंज और घोरावल संवाददाता के अनुसार कंधे पर कांवर लेकर कांवरिया नाचते-गाते गुप्तकाशी को रवाना हुए। रात भर बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है जयकारा गूंजता रहा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस भी भ्रमर करती रही। घोरावल के एसडीएम गिरिजा शंकर सिंह और शाहगंज थानाध्यक्ष राकेश कुमार पूरी रात भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन


शिवद्वार प्रतिनिधि के मुताबिक मंदिर परिसर में एएसपी नक्सल डा. अवधेश सिंह, सीटी सीओ सच्चिदांनद और घोरावल कोतवाल भारतभूषण तिवारी डटे रहे। रात एक बजे के बाद मंत्रोचार के साथ मंदिर का पट खुला तो कांवरिया नारे लगाने लगे। यहां कतारबद्ध होकर कांवरियों ने जलाभिषेक किया।भोर चार बजे के बाद जिले के अलावा अन्य जिले और प्रदेश के श्रद्धालु मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला सुरक्षा कर्मियों ने महिला श्रद्धालुओं को पूजन-अर्चन करने में सहयोग किया। पुलिस की मानें तो सावन के दूसरे  सोमवार को काफी संख्या में कांवरियों ने जलाभिषेक किया। कांवरियों की सीसी कैमरे से निगरानी की जाती रही। एसपी लल्लन सिंह ने बताया कि जिले में सावन के दूसरे सोमवार को सकुशल पूजा संपन्न हुई।आेबराः सावन माह के दूसरे सोमवार को नगर के विभिन्न मंदिरों ने श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया।

इस दौरान सुबह से ही भक्त हाथों में बेलपत्र, दूध, जल, पुष्प, मधु आदि पूजन सामग्री लेकर कतारबद्ध होकर नगर के श्रीराम मंदिर, शीतला माता मंदिर, संकटमोचन मंदिर, हनुमान मंदिर, करूणेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए खड़े दिखाई दे रहे थे। वहीं सेक्टर तीन स्थित प्राचीन बाबा भूतेश्वर दरबार पर भक्तों की भारी भीड़ जमा होकर जलाभिषेक व पूजन-अर्चन में जुटी हुई थी।


पूजन के दौरान लगातर हर-हर महादेव तथा बोलबम के उद्घोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया था। मौके पर पूजन करा रहे  प्रधान पुजारी कंतू महाराज ने बताया कि प्राचीन मान्यता है कि पवित्र सावन माह में समस्त देवी देवता पृथ्वी पर आकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन करते हैं। अत: इस माह में भगवान शंकर की पूजा करने से भक्तों से अचुक लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed