फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   accident

सड़क दुर्घटना में बेटे की मौत, पिता घायल, जाम

Fri, 28 Jun 2019 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
accident
करमा। थाना क्षेत्र के ऐलाही गांव (खैराही चट्टी) के समीप शुक्रवार को ट्रक के धक्के से बाइक सवार सोनू यादव (19) की मौत हो गई जबकि पिता रामदुलारे (55) घायल हो गए। घटना से क्षुब्ध ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराकर शव पीएम के लिए अस्पताल ले गए। पिता-पुत्र दोनों हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

करमा थाना क्षेत्र के बगैया गांव निवासी रामदुलारे यादव की चाय-समोसा की दुकान केकराही में है। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे रामदुलारे अपने बेटे सोनू के साथ बाइक पर बैठकर दुकान पर जाने के लिए निकले। अभी पिता-पुत्र ऐलाही गांव के समीप (खैराही चट्टी) के समीप मिर्जापुर-हिंदुआरी मार्ग पर पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से जा रहे ट्रक बाइक में टक्कर मारते हुए मिर्जापुर की ओर भागने लगा। हालांकि पगिया रोड के पास ट्रक खड़ा कर चालक फरार हो गया। उधर हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रुप से घायल होकर मदद की लगाने लगे। सोनू के सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों ने घटना की सूचना मृतक के घरवालों, पुलिस को देने के साथ रामदुलारे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं कुछ ग्रामीणों ने मृतक के आश्रितों को मुआवजा और ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। जामस्थल के समीप सड़क के किनारे युवक का शव पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंच कर ग्रामीणों को उनकी मांगें पूर्ण करने का भरोसा दिलाते हुए शांत कराया। आधे घंटे तक जाम होने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई थी। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा करवाकर घरवालों को दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed