{"_id":"5d13b8f78ebc3e3ca276e2e6","slug":"accident-sonbhadra-news-vns4696754112","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 12 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास रपटे पर बुधवार को अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। दुर्घटना में ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार करीब 12 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को पीएचसी तियरा ले गई। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के संडा गांव से ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर कुछ लोग केवटम गांव में एक बच्चे के आयोजित अन्नप्रशासन में शामिल होने के लिए गए थे। भोज खाकर सभी ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर वापस संडा जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे रास्ते में रामपुर गांव के समीप बने रपटे पर ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर करीब दस फीट खाई में गिर पड़ा। हादसे में चेरुई गांव निवासी रामअवतार (60), जमुनी (45), बरडीहा गांव निवासी आकाश (15), समदा निवासी शिवकुमारी (55), कंचन (15), जितेंद्र (6), प्रीति (16), बेचू (78), रमेश (35), राधिका (50) निसोगी निवासी उर्मिला (25), बेलगाई निवासी रमेश (35)घायल होकर मदद की गुहार लगाने लगे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने खुद के वाहन से घायलों को पीएचसी तियरा ले जाने के साथ ही उनके घरवालों को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर बाद घायलों के घरवाले अस्पताल पहुंच गए। प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज करने में जुटी रही। उधर पन्नूगंज थाना क्षेत्र के ऐलाही गांव में मंगलवार की रात ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दंपति घायल हो गए। दोनो केवटम गांव से बिहार के दुमरकोन स्थित अपने घर जा रहे थे। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से घायलों को उनके घरवाले किसी निजी अस्पताल ले गए।