{"_id":"58669f734f1c1bf471eeb6dd","slug":"accident-sister-brother-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बहन की मौत, भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बहन की मौत, भाई घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Fri, 30 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत जबकि दो लोग घायल हो गए। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर कस्बे के समीप शुक्रवार को पीछे से एक ट्रक सामने जा रही बाइक में टक्कर मार दी। बाइक चला रहा बिमलेश (30) चोटहिल हो गया जबकि बहन रमवंती (25) की मौत हो गई। वहीं रायपुर थाना क्षेत्र के चौखड़ा के समीप मवेशी से टकरा कर बाइक सवार अवधेश (25) घायल हो गया।
शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे सुकृत निवासी बिमलेश बाइक पर बहन रमवंती को बैठाकर राबर्ट्सगंज जा रहा था। अभी वह मधुपुर के समीप पहुंचा ही था कि पीछे से तेज गति से जा रहा राखड़ ढोने वाला ट्रक बाइक में टक्कर मारते हुए आगे निकल गया। कुछ दूरी पर चालक ट्रक खड़ा कर फरार हो गया। हादसे में बाइक चला रहा बिमलेश घायल हो गया, जबकि उसके बहन की मौके पर मौत हो गई। मृतका बिहार के अधौरा थाना क्षेत्र के हारथ गांव की रहने वाली थी। वर्तमान में मायके में रह रही थी। उधर हादसे की सूचना मिलने पर मृतका के मायके और ससुराल वाले पहुुंच गए।
पुलिस ने बताया ट्रक को चौकी में खड़ा करा दिया गया हैै। मृतका के घरवालों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर रायुपर थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव के समीप दो बजे मवेशी से टकरा कर बिहार के अधौरा थाना अंतर्गत कोल्हुआ गांव निवासी अवधेश घायल हो गया। सीएचसी वैनी में प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे रेफर कर दिया गया। खलियारी की तरफ से अवधेश रामगढ़ की तरफ जा रहा था।