{"_id":"615b29048ebc3e6299338565","slug":"accident-in-sonbhadra-woman-died-youth-injured-in-tractor-bike-collision","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में हादसा: ट्रैक्टर-बाइक की जोरदार भिड़ंत, महिला की मौत, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में हादसा: ट्रैक्टर-बाइक की जोरदार भिड़ंत, महिला की मौत, युवक घायल
Mon, 04 Oct 2021 09:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 04 Oct 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के खेतारी गांव के पास सोमवार को ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी म्योरपुर से डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
म्योरपुर थानाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को जामपानी ग्राम पंचायत के खेतारी के समीप लिलासी की ओर जा रहे ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार जयसिंह(35) निवासी जामपानी गंभीर रूप घायल हो गया, जबकि बाइक पर बैठी महिला मोहरमनिया(40) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे घायल के परिवार के लोग उसे लेकर सीएचसी म्योरपुर ले गए। प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सक डीके चतुर्वेदी ने युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएची दुद्धी ले गई।
विज्ञापन