{"_id":"628c7354a8e4216e455fac2f","slug":"accident-in-sonbhadra-bike-rider-dies-after-being-hit-by-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में हादसा: अतिक्रमण ने ली बाइक सवार की जान, ट्रक की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में हादसा: अतिक्रमण ने ली बाइक सवार की जान, ट्रक की चपेट में आने से मौत
Tue, 24 May 2022 11:25 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 24 May 2022 11:25 AM IST
सार
सोनभद्र में मधुपुर सब्जी मंडी के पास ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत हो गई। सर्विस लेन पर अतिक्रमण के कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
हादसे के बाद जुटी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र में वाराणसी-शक्तिनगर हाइवे पर मधुपुर सब्जी मंडी के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। सर्विस लेन पर दुकान और वाहन खड़े होने से जाम के कारण बाइक सवार हाइवे पर जाकर आगे निकलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ट्रक की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
ट्रक के पहिए के नीचे सिर कुचलने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बीच सड़क पर हादसे से कुछ देर तक आवागमन भी बाधित रहा। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के बट्ट गांव निवास अरविंद कुमार (25) पुत्र रामप्यारे किसी काम से मधुपुर आ रहा था। सब्जी मंडी के पास सर्विस लेन जाम होने के कारण आगे जाने के लिए मुख्य मार्ग पर बने कट से घुसा। किनारे पर मंडी से संबंधित गाड़ियां खड़ी होने के कारण वह ही कट से घुसते हुए हाइवे पर बीच में आ गया।
विज्ञापन
इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण एवं ऑटो चालक के कब्जे के कारण सर्विस लेन जाम रहने के कारण ही यह हादसा हुआ।