फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ACC will set up plant with 600 crores, 2250 people will get employment

600 करोड़ से प्लांट लगाएगी एसीसी, 2250 लोगों को मिलेगा रोजगार

Fri, 03 Jun 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
ACC will set up plant with 600 crores, 2250 people will get employment
एसीसी सीमेंट कंपनी जिले में छह सौ करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी। कंपनी सलईबनवा के पास 2.2 मीट्रिक टन की क्षमता का ग्राइडिंग प्लांट की स्थापना करेगी। इससे साढ़े 22 सौ लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। यह कंपनी का सर्वाधिक क्षमता वाले ग्राइडिंग प्लांट में से एक होगा। शुक्रवार को लखनऊ में यूपी सरकार के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान प्लांट स्थापना के लिए करार हुआ। कंपनी ने 2024 तक इस प्लांट को चालू करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रदेश सरकार के तीसरे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 80 हजार करोड़ से अधिक की 1406 परियोजनाओं के लिए भूमिपूजन किया गया। इसमें 600.80 करोड़ की परियोजना सोनभद्र के लिए भी है। एसीसी सीमेंट कंपनी ने सलईबनवा सीमेंट वर्क्स के नाम से ग्राइंडिंग प्लांट लगाएगा। इसके लिए कंपनी ने भूमि का चिह्नांकन पहले ही कर लिया है। अधिग्रहण भी काफी हद तक हो चुका है। भूमि पूजन के बाद अब प्लांट स्थापना के लिए शीघ्र निर्माण शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। जिले में लगने वाला यह तीसरा सीमेंट प्लांट होगा। इससे पहले डाला में अल्ट्राटेक और चुर्क में जेपी सीमेंट की इकाइयां कार्यरत हैं। सीमेंट इकाइयों के लगने की एक बड़ी वजह यहां इसके लिए कच्चा माल की पर्याप्त उपलब्धता भी है। कंपनी का दावा है कि इस प्लांट की स्थापना से करीब 2250 लोगों को रोजगार मिलेगा। डाला, चोपन, सलईबनवा, हाथीनाला, कोन क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में इससे लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

भव्य आयोजन का हिस्सा बने अफसर
यूपी सरकार की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन लखनऊ में हो रहा था, लेकिन इस भव्य समारोह से जिले के अफसर भी जुड़े हुए थे। कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इसमें डीएम चंद्र विजय सिंह, सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, उपायुक्त उद्योग आरपी गौतम, ब्लाक प्रमुख अजीत रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि और उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed