{"_id":"19c0b7c0216798a548392417ae85a436","slug":"aborigines-have-a-special-worship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदिवासियों ने किया विशेष पूजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदिवासियों ने किया विशेष पूजन
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
Updated Tue, 20 Oct 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा, रेणुसागर, ककरी, बीना, बीजपुर स्थित दुर्गा मंदिरों के साथ ही शक्तिनगर स्थित मां ज्वालामुखी धाम में मंगलवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। प्रधान पुजारी श्लोक मिश्र के मुताबिक दिन में सप्तमी का मान होने के कारण जहां पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं रात में अष्टमी लग जाने जाने के कारण आधी रात के बाद तीन घंटे तक मंदिर का पट बंद रख महानिशा की पूजा की गई।
बताया कि अष्टमी का मान बुधवार को हो गया। अष्टमी व्रत रखने वाले इसी दिन व्रत रखेंगे। इस दिन आदिवासी महिला-पुरुषों ने जवारी विधि से मां ज्वालामुखी की विशेष पूजा की। त्रिशूल से जिह्वा छेदन आकर्षण का केंद्र बना रहा।
उधर, शक्तिनगर बाजार, एनटीपीसी कालोनी के साथ ही अनपरा परियोजना कालोनी, लाल टावर मैदान, ककरी आवासीय परिसर, निगाही आवासीय परिसर में आकर्षक पूजा पंडाल और मां दुर्गा की नयनाभिराम झांकी भक्तों को आह्लादित किए रही।
विज्ञापन
इसी तरह बीना आवासीय परिसर स्थित राम जानकी सरोवर से मंगलवार सुबह कलश यात्रा निकाली गई और पूजा पंडाल में कलश स्थापित कर मां की आराधना शुरू की गई। यजमान की भूमिका संजीव कौशल ने निभाई।
इस मौके पर जोगेंद्र तिवारी, धर्मजीत आदि मौजूद रहे। उधर, बीजपुर के जरहां, बखरिहवां, अंजानी स्थित मंदिर के साथ ही बीजपुर बाजार स्थित पूजा पंडाल में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। पूरा क्षेत्र मां दुर्गा के जयकारे से गूंजता रहा।