फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Abhinav in Kyschool, Ayush tops in Inter

काईस्कूल में अभिनव, इंटर में आयुष ने किया टॉप

Fri, 10 Jul 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Abhinav in Kyschool, Ayush tops in Inter
रेणुकूट। सीआईएससीई बोर्ड के शुक्रवार को घोषित नतीजों में नगर में स्थित डीसी लेविस मेमोरियल स्कूल के बच्चों ने अपना परचम लहराया है। विद्यालय की प्रधानाचार्या मिसेज सिमोना ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10 में कुल 191 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें 185 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है शेष छह छात्रों ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा पास की है। विद्यालय के छात्र अभिनव कुमार श्रीवास्तव ने 98 फीसदी अंक पाकर विद्यालय व जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अनुराग कुमार ने 95 फीसदी अंक पाकर दूसरा, शिवांग तिवारी 94 फीसदी अंक के साथ तृतीय स्थान, वासी सिंह 93.6 फीसदी अंक के साथ चौथे स्थान और कीर्ति विश्वकर्मा 93 फीसदी अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रही। इसी प्रकार कक्षा 12वीं में 127 छात्र परीक्षा में शामिल हुए जिसमें 67 छात्र विज्ञान वर्ग में थे जिसमें सभी छात्रों ने परीक्षा पास की। वाणिज्य वर्ग में 60 छात्र परीक्षा में शामिल है जिसमें से 56 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इंटर में कुल 103 छात्र प्रथम श्रेणी में पास हुए जिसमें 7 विद्यार्थियों के 90 फ़ीसदी से अधिक अंक आए। इंटरमीडिएट में आयुष कुमार सिंह 94 फीसदी अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहे। वहीं साक्षी तिवारी 92 फ़ीसदी के साथ दूसरे, सिद्धांत कुमार मौर्या, साहिल और विकास कुमार सिंह 91 फीसदी अंक पाकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। वहीं वाणिज्य वर्ग में सुंदरम सिंह 85 फ़ीसदी अंक पाकर प्रथम, आनंद मौर्य 83.2 फीसदी अंक पाकर दूसरे और आदित्य तिवारी 83 फीसदी अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रबंधक जय सिंह डेविड ने बोर्ड परीक्षा में आए शानदार नतीजों पर अध्यापकों, छात्रों व अभिभावकों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed