{"_id":"556ad179b32e1cae148bf8151025cb89","slug":"aap-workers-perform-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
Updated Tue, 16 Jun 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच जिले के आरटीआई कार्यकर्ता गुरु प्रसाद और शाहजहांपुर के पत्रकार जगेंद्र सिंह की हत्या के मामले में मंगलवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में प्रदेश सरकार के विरुद्ध विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की।
आप कार्यकर्ताओं ने हत्या के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
जिला संयोजक विष्णु तिवारी ने कहा कि बहराइच जिले के महसी विधान सभा प्रभारी एवं आरटीआई कार्यकर्ता गुरु प्रसाद की हत्या और शाहजहांपुर के पत्रकार जगेंद्र सिंह की हत्या के बाद भी प्रदेश सरकार ने चुप्पी साध रखा है।
कहा कि सपा सरकार में गुंडाराज, माफियाराज, भ्रष्टाचार, बलात्कार, हत्या, लूट कायम है। यहीं वजह है कि आम आदमी परेशान है।
कहा कि जब देश का चौथा स्तंभ, कलमकार और आरटीआई कार्यकर्ता सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी, जो गांव और गलियों में रहता है वह कहां से सुरक्षित रहेगा।
उन्होंने कहा कि अब आम आदमी जाग गया है। जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार, अवैध खनन, ओवरलोड संचालन और प्रदूषण, बिजली, पानी, चिकित्सा, रोजगार को लेकर सड़क पर उतर कर प्रदेश सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में ज्योति जंग सिंह, श्रीकांत त्रिपाठी, मदन चौबे, गोविंद चौबे, नीरज पांडेय, रोहित सिंह, अशोक पांडेय, राजकुमार मौर्य, संजय सिंह, समीर खां, शिवनंद, दयाराम शामिल रहे।