फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Aam Aadmi Party workers took out a march against inflation

महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च

Thu, 28 Jul 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party workers took out a march against inflation
राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने सहित अन्य मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को नगर के हाइडिल मैदान से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। विभिन्न मार्गों से होते हुए कार्यकर्ता बढ़ौली चौक पर पहुंचे। विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले दिनों खाने-पीने सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाकर आटा, दाल, दूध, अस्पताल के कपड़े जैसे रोजमर्रा के खाद्य पदार्थों का मूल्य बढ़ा दिया है। डीजल-पेट्रोल, गैस के बढ़े हुए मूल्य से पहले से परेशान जनता को सरसों का तेल महंगे दर पर खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। बच्चों के दूध पर भी जीएसटी लगा दिया गया। प्रांत उपाध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा कि सरकार गरीबों, मजदूरों, किसानों, छोटे-मध्यम व्यापारियों के लिए कार्य नहीं कर रही हैं। प्रदर्शन में सुशीला वर्मा, रामनरेश पटेल, शिशिर त्रिपाठी, घमड़ी सिंह, मनीष केशरी, दिनेश पटेल, राजेंद्र मौर्या, दुर्गा देवी, अंगूरी बानो, शबनम, शबीना, सोनी देवी, सुरेश शुक्ला, शंभूनाथ, श्रवण कुमार, संतोष त्यागी, प्रदीप कुमार, शैलेश भारती, रवींद्र सिंह, अविनाश जायसवाल, समीर खां, अनवर अली, आलोक सेठ, प्रकाश चौरसिया, मनमोहन सिंह, मनोज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed