फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Aadhar card generation started in BSNL office

बीएसएनएल कार्यालय में आधार कार्ड बनना शुरू

Sun, 05 Dec 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Aadhar card generation started in BSNL office
कोविड-19 की वजह से बीएसएनएल कार्यालय राबर्ट्सगंज में ठप की गई आधार कार्ड बनाने की सुविधा पुन: शुरू कर दी गई है। इससे अब नए आधार कार्ड बनवाने के साथ ही आधार में संशोधन, आधार में मोबाइल नंबर लिंक कराने आदि की सुविधा लोगों को मिल सकेगी।
विज्ञापन

भारतीय दूर संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के राबर्ट्सगंज हाइडिल मैदान स्थित कार्यालय में नए आधार कार्ड बनाने के साथ ही आधार कार्ड में संशोधन का काम चल रहा था। पिछले साल कोरोना महामारी के फैलाव पर रोक के लिए कार्यालय में आधार कार्ड बनाने व संशोधन पर रोक लगा दी गई। बैंकों में भी ये सुविधा काफी दिनों तक बंद रही। सामान्य स्थिति होने पर बैंकों में व सहज जन सेवा केंद्रों पर नए आधार कार्ड बनवाने व संशोधन का काम शुरू हो गया है। अब बीएसएनएल कार्यालय में भी ये सुविधाएं शुरू कर दी गई है। बीएसएनल मिर्जापुर परिक्षेत्र के पीआरओ सुशील त्रिपाठी ने बताया कि राबर्ट्सगंज स्थित बीएसएनएल कार्यालय में निर्धारित शुल्क जमा करके नए आधार कार्ड बनवाया या फिर आधार में संशोधित कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed