{"_id":"66a13ebc8ad3d09fee0883bb","slug":"a-young-man-who-went-to-irrigate-paddy-died-due-to-electrocution-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-115894-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: धान की सिंचाई करने गए युवक की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: धान की सिंचाई करने गए युवक की करंट से मौत
विज्ञापन
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ ग्राम पंचायत के चोपनिया टोला में बुधवार को खेत में सबमर्सिबल से सिंचाई करने गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पिछले 24 घंटे में सिंचाई के दौरान करंट से मौत की जिले में यह दूसरी घटना है। पेढ़ ग्राम पंचायत के चोपनिया टोला निवासी किसान पन्नालाल चौहान का पुत्र सूरज चौहान (20) भी बुधवार की दोपहर में घर के सामने करीब 60 मीटर दूर अपने खेत की सिंचाई करने गया था।
सिंचाई करने के लिए सूरज ने सबमर्सिबल पंप चालू किया। इसी दौरान पानी की वजह से उसका पैर फिसल गया और वह सबमर्सिबल के तार पर गिर पड़ा। तार कटा होने के कारण करंट की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के कुछ देर बाद पन्नालाल भैंस को पानी पिलाने जब खेत की तरफ गए तो वहां का दृश्य देख सन्न रह गए। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मृतक सूरज चौहान तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इससे पहले मंगलवार को रायपुर थाना क्षेत्र के तल्ला गांव में कर्मनाशा नदी में मोनोब्लॉक लगाते समय करंट से किसान की मौत हुई थी।